देश की खबरें | बाबरी विध्वंस मामले में मुझे गलत तरीके से फंसाया गया : कटियार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत के सामने खुद पर लगे तमाम आरोपों से इनकार करते हुए सोमवार को कहा कि वह विवादित ढांचा विध्वंस की साजिश में कतई शामिल नहीं थे।

जियो

लखनऊ, 15 जून भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत के सामने खुद पर लगे तमाम आरोपों से इनकार करते हुए सोमवार को कहा कि वह विवादित ढांचा विध्वंस की साजिश में कतई शामिल नहीं थे।

कटियार ने अदालत के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए कहा "मुझे इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और राजनीतिक बदले की भावना से मुझ पर आरोप लगा दिए गए।"

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में 213 नए मरीज पाए गए: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कटियार 6 दिसंबर 1992 को ढहायी गई बाबरी मस्जिद के विध्वंस की साजिश रचने के 32 अभियुक्तों में शामिल हैं। वह गत 4 जून से अभियुक्तों द्वारा बयान दर्ज कराए जाने के सिलसिले के तहत अदालत में पेश हुए थे।

सीबीआई की विशेष अदालत इस मामले की सुनवाई 31 अगस्त तक पूरी करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुरूप तेजी से कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर लोगों के लिए बड़ी राहत, कोविड-19 से ठीक होने वाले पीड़ितों की रिकवरी रेट बढ़कर 51.08% हुई.

कटियार गत 4 जून को भी अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में हाजिर हुए थे लेकिन समय की कमी की वजह से उनका बयान रिकॉर्ड नहीं किया जा सका था।

पूर्व राज्यसभा सदस्य कटिहार सोमवार को अपने वकील के. के. मिश्रा के साथ अदालत में हाजिर हुए और 1000 से ज्यादा सवालों के जवाब दिए। ज्यादातर सवालों पर उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है या फिर उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया।

कटियार का बयान दर्ज करने के बाद विशेष सीबीआई न्यायाधीश एस. के. यादव ने बाबरी विध्वंस मामले के 65 साल से कम उम्र के अन्य अभियुक्तों को अपने बयान दर्ज करने के लिए मंगलवार को न्यायालय में हाजिर होने को कहा।

इस मामले के अन्य अभियुक्तों पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी तथा भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती को पहले ही अदालत में हाजिरी से छूट दी जा चुकी है।

विशेष अदालत ने अपने कार्यालय को निर्देश दिए कि वह हरियाणा की सोनीपत जिला जेल के अधीक्षक को पत्र लिखकर इस मामले के एक अन्य अभियुक्त रामचंद्र खत्री का बयान आगामी 20 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज कराने के इंतजाम सुनिश्चित कराएं।

गौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी