देश की खबरें | तेलंगाना में आंबेडकर की मूर्ति के अनावरण में मुझे नहीं बुलाया गया : राज्यपाल सौंदरराजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने शनिवार को कहा कि बी आर आंबेडकर की 132 वीं जयंती पर यहां उनकी विशाल मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के लिए उन्हें निमंत्रण नहीं मिला।

हैदराबाद, 15 अप्रैल तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने शनिवार को कहा कि बी आर आंबेडकर की 132 वीं जयंती पर यहां उनकी विशाल मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के लिए उन्हें निमंत्रण नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने महिला सशक्तीकरण की बात की थी, लेकिन एक महिला राज्यपाल को कोई निमंत्रण नहीं दिया गया।

उन्होंने यहां खबरिया चैनलों से कहा, ‘‘ .... यह एक बड़ा कार्यक्रम था। मेरे लिए कोई निमंत्रण नहीं था। यदि मुझे निमंत्रण मिला होता, तो मैं महान हस्ती माननीय आंबेडकर जी के इस कार्यक्रम में भाग लेती। वह न केवल हमारे संविधान के जनक हैं, बल्कि उन्होंने देश के विकास खासकर महिलाओं के सशक्तीकरण की जोरदार पैरवी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे बहुत बुरा लगा.... मैंने कल आंबेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित की।’’

तेलंगाना सरकार ने आंबेडकर जयंती पर शुक्रवार को यहां हुसैन सागर झील पर आंबेडकर की 125 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया।

राजभवन और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे हैं तथा सौंदरराजन ने पहले शिकायत की थी कि जिलों के उनके दौरों के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now