देश की खबरें | मुझे झूठे मामले में फंसाकर पांच महीने जेल में बिताने को मजबूर किया गया: हेमंत सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें धन शोधन के एक मामले में फंसाया गया और उन्हें करीब पांच महीने जेल में बिताने के लिए मजबूर किया गया।

रांची, 28 जून झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें धन शोधन के एक मामले में फंसाया गया और उन्हें करीब पांच महीने जेल में बिताने के लिए मजबूर किया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने कहा कि वह इस बात से चिंतित हैं कि देश में किस तरह से नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की आवाज दबाई जा रही है।

बिरसा मुंडा जेल से रिहा होने के बाद सोरेन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे फंसाया गया। मेरे खिलाफ साजिश रची गई और मुझे पांच महीने जेल में बिताने के लिए मजबूर किया गया।’’

झारखंड उच्च न्यायालय ने भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में हेमंत सोरेन को जमानत दी। सोरेन ने कहा, ‘‘मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं। अदालत ने अपना आदेश सुनाया और मैं जमानत पर बाहर हूं। लेकिन न्यायिक प्रक्रिया लंबी है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है। सोरेन ने कहा, ‘‘जो जंग मैंने शुरू की थी, उसे मैं ही खत्म करूंगा।’’

सोरेन को 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\