एजेंसी न्यूज

भारतीय टीम में चयन से पहले राहुल भाई की बातों से मेरी हिम्मत बनी रही , कहा मयंक अग्रवाल ने

मयंक ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 . 19 की श्रृंखला में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया ।

भारतीय टीम में चयन से पहले राहुल भाई की बातों से मेरी हिम्मत बनी रही , कहा मयंक अग्रवाल ने

बेंगलुरू, 19 मई लंबे समय तक इंतजार के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले मयंक अग्रवाल ने कहा कि महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की प्रेरणास्पद बातों ने नकारात्मक विचारों को उनके जेहन में फटकने भी नहीं दिया ।

मयंक ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 . 19 की श्रृंखला में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया ।

उसने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर संजय मांजरेकर को एक वीडियोकास्ट में कहा ,‘‘ मैं रन बना रहा था । रणजी सत्र और भारत ए के लिये भी काफी रन बनाये थे ।मैने राहुल भाई से बात की । मैने बताया कि टीम में नहीं चुने जाने से निराश हो रहा हूं ।’’

उसने कहा ,‘‘ मुझे अच्छे से याद है कि उन्होंने कहा था कि मयंक ये चीजें तुम्हारे हाथ में नहीं है । तुमने मेहनत की और यहां तक पहुंचे । चयन तुम्हारे हाथ में नहीं है । मैं पूरी तरह से उनसे सहमत हूं । ये बातें सैद्धांतिक रूप से समझ में तो आती हैं लेकिन व्यवहारिक तौर पर इन्हें समझना मुश्किल होता है ।’’

मयंक ने कहा ,‘‘ उन्होंने कहा था कि आने वाला समय पिछले से अलग नहीं होगा । अगर नकारात्मक सोच के साथ खेलोगे तो नुकसान तुम्हारा ही होगा । मुझे अभी भी उनकी बात याद है जो मेरे लिये प्रेरणा बनी ।’’

उसने कहा ,‘‘जब मैं टीम में चुना गया तो इतना खुश था । मैने उन्हें फोन करके धन्यवाद दिया ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).