एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | मैं नेतृत्व की नयी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हूं: कमला हैरिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को कहा कि वह भावी पीढ़ी के नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करती हैं और राष्ट्रपति चुने जाने पर उनका कार्यकाल मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन एवं उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल से अलग होगा।

विदेश की खबरें | मैं नेतृत्व की नयी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हूं: कमला हैरिस
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 17 अक्टूबर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को कहा कि वह भावी पीढ़ी के नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करती हैं और राष्ट्रपति चुने जाने पर उनका कार्यकाल मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन एवं उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल से अलग होगा।

हैरिस ने ‘फॉक्स न्यूज’ चैनल से साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘‘राष्ट्रपति के रूप में मेरा कार्यकाल जो बाइडन के कार्यकाल का विस्तार नहीं होगा। पदभार ग्रहण करने वाले प्रत्येक नए राष्ट्रपति की तरह मैं भी अपने जीवन के अनुभव, अपने पेशेवर अनुभव और नए विचार लेकर आऊंगी। मैं नेतृत्व की नयी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए, मैं ऐसी व्यक्ति हूं जिसने अपने करियर का अधिकतर समय वाशिंगटन डी.सी. में नहीं बिताया है। मैं लोगों के विचारों का स्वागत करती हूं, चाहे वे मेरा समर्थन करने वाले रिपब्लिकन पार्टी के नेता हों, चाहे वे लोग हों जो कुछ मिनट पहले मेरे साथ मंच पर थे या व्यापार क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों के ऐसे लोग हों, जो मेरे द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों में योगदान दे सकते हैं।’’

राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को इस चुनाव में खड़े होने के लिए अयोग्य बताया।

उन्होंने साथ ही कहा कि अमेरिका की आव्रजन प्रणाली खराब है जिसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है।

यह पूछे जाने पर कि बाइडन-हैरिस प्रशासन के दौरान कितने अवैध प्रवासी अमेरिका आए, हैरिस ने संख्या नहीं बताई लेकिन उन्होंने कहा, ‘‘बात यह है कि हमारे पास एक खराब आव्रजन प्रणाली है जिसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).