एजेंसी न्यूज

IPL 2023: अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा, मैं पारी का आगाज करना पसंद करता हूं लेकिन किसी भी भूमिका के लिए तैयार हूं

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पारी का आगाज करना पसंद करते है लेकिन टीम से मिलने वाली किसी भी जिम्मेदारी के लिए तैयार है

IPL 2023: अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा, मैं पारी का आगाज करना पसंद करता हूं लेकिन किसी भी भूमिका के लिए तैयार हूं
Ajinkya Rahane

अहमदाबाद, 30 मार्च चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कहा कि वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पारी का आगाज करना पसंद करते है लेकिन टीम से मिलने वाली किसी भी जिम्मेदारी के लिए तैयार है. इंडियन प्रीमियर लीग के नये सत्र के आगाज शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात सुपर जायंट्स के मैच से होगा. यह भी पढ़ें: CSK कप्तान एमएस धोनी ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान खेला खुबसूरत रैम्प शॉट, देखें Photo

रहाणे से मैच की पूर्व संध्या पर जब रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे जैसे स्थापित सलामी बल्लेबाजों की मौजूदगी में उनकी भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं हमेशा सलामी बल्लेबाज रहा हूं. मैंने हमेशा टी 20 प्रारूप में पारी का आगाज किया है, इसलिए मेरी भूमिका में ज्यादा अंतर नहीं है. फिर भी प्रबंधन और कप्तान मुझसे जो कुछ भी करने के लिए कहेंगे, मैं उसे करने के लिए हमेशा तैयार हूं. मेरे लिए, यह हमेशा टीम के बारे में है, इसलिए जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा.’’

रहाणे ने कहा कि वह बल्ले से अच्छी लय में है। उन्हें मुंबई के लिए सात रणजी मैचों में 634 रनों बनाये है.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं, मेरे लिए घरेलू सत्र अच्छा रहा। मुझे टीम में जब भी  मौका मिलेगा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहूंगा.’’

रहाणे एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलने को लेकर उत्साहित है.

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा अब तक का अनुभव वास्तव में अच्छा रहा है. हमने अपना प्रशिक्षण सत्र काफी पहले शुरू किया था और सीएसके परिवार का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं. माही भाई के नेतृत्व में फिर से खेलना यह मेरे लिए सीखने का एक शानदार अवसर है, भारतीय टीम में कई साल तक उनके नेतृत्व में खेला हूं. लेकिन सीएसके में उनके मार्गदर्शन में खेलने का यह पहला अवसर है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).