खेल की खबरें | आई लीग : रीयाल मैड्रिड ने श्रीनिधि डेक्कन को 3 . 2 से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रीयाल कश्मीर एफसी ने दस खिलाड़ियों तक सिमटी श्रीनिधि डेक्कन एफसी को आई लीग फुटबॉल के मैच में 3 . 2 से हराया जो डेक्कन की अपने मैदान पर तीसरी हार है ।
हैदराबाद, चार मार्च रीयाल कश्मीर एफसी ने दस खिलाड़ियों तक सिमटी श्रीनिधि डेक्कन एफसी को आई लीग फुटबॉल के मैच में 3 . 2 से हराया जो डेक्कन की अपने मैदान पर तीसरी हार है ।
श्रीनिधि डेक्कन के डिफेंडर साजिद धोत को दो पीले कार्ड देखने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा ।
डेक्कन और रीयाल कश्मीर का पिछला मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था ।
रीयाल कश्मीर के लिये पहला गोल जी क्रिजो ने किया । डेक्कन के रिजवान हसन ने 58वें मिनट में बराबरी का गोल दागा । तीन मिनट बाद एली सबिया ने गोल करके डेक्कन को 2 . 1 की बढत दिला दी ।
धोत ने हालांकि 86वें मिनट में कश्मीर के लिये बराबरी का गोल दाग दिया । स्टॉपेज टाइम में क्रिजो ने स्पॉट किक पर गोल करके कश्मीर को बढत दिलाई ।
डेक्कन के 17 मैचों में 33 अंक हैं जबकि कश्मीर इतने ही अंक होने के बावजूद एक दूसरे के खिलाफ मुकाबले में बेहतर रिकॉर्ड की वजह से दूसरे स्थान पर पहुंच गया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)