मेरे अंदर सभी प्रारुप में खेलने का जज्बा बरकरार: डुप्लेसिस
पैतीस साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह 2020-21 सत्र में दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों प्रारूप में खेलने को तैयार हैं।
जोहानिसबर्ग, चार मई दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि उनके अंदर क्रिकेट के तीनों प्रारूप में देश का प्रतिनिधित्व करने की ‘भूख और जज्बा’’ बरकरार है।
पैतीस साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह 2020-21 सत्र में दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों प्रारूप में खेलने को तैयार हैं।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सोमवार को जारी ऑडियो साझात्कार में डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं अभी टीम में काफी योगदान कर सकता हूं और मुझे अब भी देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है। खेल के तीनों प्रारूपों में खेलने को लेकर मेरे जज्बे में कोई कमी नहीं आयी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ खेल से दूर रह कर भी मैंने यह सुनिश्चित किया कि क्रिकेट को लेकर मेरी भूख बरकरार रहे। खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी बात यही है कि वह खेल से प्यार करें।’’
डुप्लेसिस ने एकदिवसीय टीम की कप्तानी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को सौंपी जबकि टेस्ट में अभी उनके उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं हुई है।
इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने उन्हें यह एहसास कराया कि वह इस खेल को कितना चहते है।
उन्होंने कहा, ‘‘ सभी की तरह मुझे भी बाहर जाने की अनुमति नहीं है लेकिन मैंने लॉकडाउन से पहले अपने गैराज में कुछ बदलाव कर लिया था जिसने मुझे व्यस्त रखा है। मैं हालांकि बाहर जाने के लिए उत्सुक हूं और प्रतिबंधों में थोड़ी राहत मिलने के बाद बाहर अभ्यास करुंगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

