मुझे आईपीएल से नाम वापिस लेने की जरूरत ही नहीं थी : वोक्स
वोक्स को आईपीएल की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने डेढ करोड़ रूपये में खरीदा था । उन्होंने हालांकि बाद में यह कहकर नाम वापिस ले लिया कि वह इंग्लैंड के घरेलू टेस्ट सत्र के लिये तरोताजा रहना चाहते हैं ।
लंदन, 23 अप्रैल इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिस वोक्स ने कहा कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ समय बिताने के लिये इस साल आईपीएल से नाम वापिस लिया लेकिन अब उन्हें लगता है कि उन्हें आधिकारिक तौर पर ऐसा करने की जरूरत ही नहीं थी । कोरोना वायरस महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग अनिश्चितकाल के लिये स्थगित हो गई है ।
वोक्स को आईपीएल की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने डेढ करोड़ रूपये में खरीदा था । उन्होंने हालांकि बाद में यह कहकर नाम वापिस ले लिया कि वह इंग्लैंड के घरेलू टेस्ट सत्र के लिये तरोताजा रहना चाहते हैं ।
उन्होंने ‘द क्रिकेटर’ से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि मुझे नाम वापिस लेना ही नहीं चाहिये था । मैने उस समय नहीं बताया लेकिन सितंबर में हमारे घर में नया मेहमान आने वाला है । उस फैसले की यह भी वजह थी ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी । ऐसे में तीन महीने घर से दूर रहना कठिन था । परिवार से बढकर कुछ नहीं ।’’
वोक्स ने अगस्त 2018 के बाद से टी20 मैच नहीं खेला है लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस प्रारूप में अपना कैरियर खत्म नहीं मानते ।
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं नहीं मानता कि मेरा टी20 कैरियर खत्म हो चुका हूं । मैं अभी भी आईपीएल खेलना चाहता हूं ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

