विदेश की खबरें | मुझे टीकों और वैज्ञानिकों पर विश्वास है लेकिन ट्रम्प पर नहीं : बाइडेन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में तीन नवम्बर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले इन दिनों टीके का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
अमेरिका में तीन नवम्बर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले इन दिनों टीके का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
बाइडेन ने कोरोना वायरस के संभावित टीके पर जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद डेलावेयर के विलमिंगटन में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के वितरण और कोरोना वायरस परीक्षण को लेकर ट्रम्प की ‘‘अक्षमता और बेईमानी’’ का जिक्र किया ।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ‘‘टीके को लेकर उन विफलताओं को दोहरा नहीं सकता।’’
बाइडेन ने कहा, ‘‘मुझे टीके पर भरोसा है, मुझे वैज्ञानिकों पर भरोसा है लेकिन मुझे डोनाल्ड ट्रम्प पर भरोसा नहीं है, और इस समय अमेरिकी लोगों को भी (ट्रंप पर भरोसा) नहीं है। ’’
ट्रम्प ने बुधवार को दावा किया कि कोरोना वायरस का टीका मध्य अक्टूबर तक आ जाएगा। जबकि इससे पहले रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान कहा था कि अमेरिका के अधिकतर लोगों तक 2021 ग्रीष्मकाल से पहले टीका नहीं पहुंच पाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन ओर ट्रम्प आमने-सामने हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)