देश की खबरें | मिजोरम विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर बहुत आशावादी हूं : जेडपीएम प्रमुख लालियानसावता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के अध्यक्ष लालियानसावता ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें ''पूरी उम्मीद'' है कि उनकी पार्टी मिजोरम में सत्ता में आएगी।

आइजोल, 10 नवंबर जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के अध्यक्ष लालियानसावता ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें ''पूरी उम्मीद'' है कि उनकी पार्टी मिजोरम में सत्ता में आएगी।

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के मंगलवार को मतदान हुआ और परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

लालियानसावता ने यहां जेडपीएम कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी दल जेडपीएम ने दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा है, लेकिन वह इस बार जीत को लेकर "बहुत आशावादी" हैं।

उन्होंने दावा किया, ''हालांकि शुरू में यह धारणा थी कि कुछ समस्याएं होंगी क्योंकि जेडपीएम एक युवा पार्टी है, जहां अनुभवी और नए नेता एक साझा उद्देश्य के लिए इकट्ठा हुए थे, लेकिन उन्हें किसी भी आंतरिक मुद्दे का सामना नहीं करना पड़ा।''

उन्होंने कहा, "चुनाव परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन हमें विश्वास है कि हम सत्ता में आएंगे।"

जेडपीएम ने विधानसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में, जेडपीएम ने 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था और आठ पर उसे जीत मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका