देश की खबरें | ‘बेल्स पाल्सी’ से पीड़ित होने के कारण मेरी बोलने की क्षमता प्रभावित हुई है : मंत्री धनंजय मुंडे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें ‘बेल्स पाल्सी’ नामक बीमारी है, जिससे उनकी बोलने की क्षमता प्रभावित हुई है।
मुंबई, 20 फरवरी महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें ‘बेल्स पाल्सी’ नामक बीमारी है, जिससे उनकी बोलने की क्षमता प्रभावित हुई है।
‘बेल्स पाल्सी’ एक बीमारी है, जो चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी का कारण बनती है।
मुंडे ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘फिलहाल मैं दो मिनट भी ठीक से बोल नहीं पा रहा हूं, जिसकी वजह से मैं मंत्रिमंडल की बैठक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पा रहा हूं।’’
मुंडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को भरोसा दिलाया कि वह अपनी बीमारी से उबरने और जल्द से जल्द सार्वजनिक सेवा में लौटने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंत्री ने करीब 15 दिन पहले आंखों की सर्जरी करवाई थी और उन्हें तेज रोशनी, धूल और धूप से बचने की सलाह दी गई थी।
पिछले साल नौ दिसंबर को बीड के मसाजोग में सरपंच संतोष देशमुख के अपहरण और हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद से वह विपक्ष और सत्तारूढ़ ‘महायुति’ के कुछ सहयोगियों के निशाने पर हैं।
मुंडे ने कहा है कि उनका सरपंच मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कृषि मंत्री रहते हुए अनियमितताओं के आरोपों का भी खंडन किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)