विदेश की खबरें | लुइस के निधन से दुखी हूं: ट्रंप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘मानवाधिकार के पुरोधा जॉन लुइस के निधन की खबर से दुखी हूं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।’’
ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘मानवाधिकार के पुरोधा जॉन लुइस के निधन की खबर से दुखी हूं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।’’
ट्रंप के संवेदना व्यक्त करने से पहले सभी जीवित चार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों, उपराष्ट्रपति माइक पेंस और बड़ी संख्या में सांसदों ने लुइस के निधन पर शोक व्यक्त कर दिया था।
अलबामा के सेल्मा में 50 साल पहले एडमंड पेट्टस ब्रिज पर उनके साथ बुरी तरह मारपीट हुई थी और इस घटना के बाद देश में नागरिक अधिकार आंदोलन ने तेजी पकड़ी थी।
ट्रंप और लुइस के बीच वैचारिक मतभेद थे और दोनों ने कई बार सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे पर निशाना भी साधा था।
यह भी पढ़े | रूस में कोरोना मामलों की संख्या 7.6 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 6 हजार 234 नए मामले आए सामनें.
ट्रंप के पहली बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद लुइस ने कहा था कि वह ट्रंप को ‘‘वैध राष्ट्रपति’’ नहीं मानते।
लुइस के निधन पर तत्काल शोक व्यक्त नहीं करने के लिए ट्रंप की आलोचना भी हुई थी।
लुइस ने दिसंबर 2019 में कैंसर से पीड़ित होने की घोषणा की थी।
लुइस नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले ‘बिग सिक्स’ नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं में से एक थे। आंदोलन करने वाले समूह का नेतृत्व मार्टिन लूथ किंग जूनियर ने किया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)