देश की खबरें | मैं किसी पद का आकांक्षी नहीं हूं : कमलनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को कहा कि वह किसी पद का आकांक्षी नहीं हैं।

ग्वालियर (मप्र), पांच फरवरी मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को कहा कि वह किसी पद का आकांक्षी नहीं हैं।

कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने ईश्वर की कृपा से अपने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त कर लिया है और अब उनका लक्ष्य सिर्फ मध्यप्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखना है।

इसके अलावा, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि पिछले छह दिनों में अदाणी समूह के शेयरों के गिरने के मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैं किसी पद का आकांक्षी नहीं हूं। मैंने ईश्वर की कृपा से अपने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त कर लिया है। अब मेरा लक्ष्य सिर्फ मध्यप्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखना है।’’

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा,‘‘ मेरा पूरा विश्वास है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जैसे परिणाम आएंगे, तोड़फोड़ करने की किसी को नौबत ही नहीं आएगी।’’

विधानसभा चुनाव में पार्टी किस प्रकार के प्रत्याशियों को टिकट देगी, इस सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि पार्टी अपने संगठन के तमाम लोगों से चर्चा करके और सर्वेक्षण के आधार पर जीतने वाले प्रत्याशी को टिकट देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा से कांग्रेस में आने वाले इच्छुक नेताओं के लिए पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी निर्णय करेंगे।

अदाणी ग्रुप के शेयर पिछले छह दिनों में निरंतर गिरने के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा में अदाणी मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने चर्चा की मांग की है। मेरा मानना है कि इसमें पूरी जांच होनी चाहिए और सदन में भी इस पर चर्चा होनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\