देश की खबरें | मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल होकर खुश हूं: उमर अब्दुल्ला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोटापे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान से जुड़कर खुश हैं।

श्रीनगर, 24 फरवरी जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोटापे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान से जुड़कर खुश हैं।

अब्दुल्ला ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोटापे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान से जुड़कर बहुत खुश हूं।’’

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के अभियान से जुड़ने के लिए 10 लोगों को नामित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मोटापे के कारण हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह, पक्षाघात और सांस लेने की समस्या जैसी जीवनशैली से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, साथ ही चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य स्थितियां भी पैदा होती हैं। आज मैं मोटापे के खिलाफ प्रधानमंत्री के अभियान में शामिल होने के लिए इन 10 लोगों को नामित कर रहा हूं और उनसे इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए 10-10 और लोगों को नामित करने का अनुरोध कर रहा हूं।’’

अब्दुल्ला द्वारा नामित लोगों में बायोकॉन की प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ, उद्योगपति सज्जन जिंदल, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, सांसद सुप्रिया सुले और पूर्व वुशु खिलाड़ी कुलदीप हांडू शामिल हैं।

मोटापे के खिलाफ जंग की जोरदार वकालत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से भोजन में कम तेल का उपयोग करने और 10 प्रतिशत तेल का सेवन कम करने की चुनौती 10 अन्य लोगों को सौंपने का आग्रह किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\