देश की खबरें | मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनने के लिये बेकरार हूं : अर्जुन तेंदुलकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण के लिये बेकरार हैं और उन्होंने खिलाड़ियों की नीलामी में पांच बार की चैम्पियन द्वारा चुने जाने के बाद उन पर भरोसा दिखाने के लिये कोचों का शुक्रिया अदा किया।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण के लिये बेकरार हैं और उन्होंने खिलाड़ियों की नीलामी में पांच बार की चैम्पियन द्वारा चुने जाने के बाद उन पर भरोसा दिखाने के लिये कोचों का शुक्रिया अदा किया।

पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के 21 साल के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने गुरूवार को उनके 20 लाख रूपये के आधार मूल्य में खरीदा।

उनके पिता फ्रेंचाइजी के लिये खेले ही नहीं बल्कि वह उस टीम के मेंटर भी हैं जो आईपीएल की सबसे सफल टीम है।

अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का धुर प्रशंसक हूं। मैं कोचों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुंबई इंडियंस पलटन से जुड़ने के लिये रोमांचित हूं और नीली व सुनहरी जर्सी पहनने का इंतजार नहीं कर सकता। ’’

अर्जुन पिछले दो-तीन सत्र से फ्रेंचाइजी के नेट गेंदबाज भी रहे हैं।

हाल में उन्होंने मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया जिसके लिये वह राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में हरियाणा के खिलाफ खेले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\