Maharashtra: सीएम उद्धव ठाकरे ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, मैं जमीन पर जाकर हालात का जायजा तो ले रहा हूं न कि हेलीकॉप्टर में
हालांकि राज्य में बीजेपी नेताओं ने उनके दौरे की अवधि को लेकर उन पर निशाना साधा. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें यह जानकार हैरानी हुई कि ठाकरे कोंकण के ‘‘महज तीन घंटे’’ के दौरे पर राजनीतिक टिप्पणियां कर रहे थे. वहीं विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने पूछा कि मुख्यमंत्री चक्रवात से हुए नुकसान के बारे में महज तीन घंटे में कैसे जान सकते हैं.
मुंबई: महाराष्ट्र के चक्रवात (Cyclone) प्रभावित कोंकण क्षेत्र के दौरे की अवधि पर विपक्षी दल बीजेपी (BJP) की आलोचना के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि वह कम से कम जमीनी तौर पर हालात का जायजा तो ले रहे थे न कि किसी हेलीकॉप्टर में बैठकर हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे. उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पर कटाक्ष लग रही है जिन्होंने इस हफ्ते चक्रवात ताउते के बाद गुजरात (Gujarat) में हाल ही में हवाई सर्वेक्षण किया. Uddhav Thackeray on Modi Govt: सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- अगर जीएसटी फेल है तो पुरानी कर प्रणाली लागू करें
ठाकरे ने चक्रवात के बाद जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कोंकण में रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिले का दौरा किया और प्राधिकारियों को दो दिनों के भीतर फसलों को हुए नुकसान का आकलन लेने के निर्देश दिए.
हालांकि राज्य में बीजेपी नेताओं ने उनके दौरे की अवधि को लेकर उन पर निशाना साधा. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें यह जानकार हैरानी हुई कि ठाकरे कोंकण के ‘‘महज तीन घंटे’’ के दौरे पर राजनीतिक टिप्पणियां कर रहे थे. वहीं विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने पूछा कि मुख्यमंत्री चक्रवात से हुए नुकसान के बारे में महज तीन घंटे में कैसे जान सकते हैं.
बीजेपी की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ठीक है कि अगर मेरा दौरा चार घंटों का था. कम से कम मैं जमीन पर जाकर हालात का जायजा ले रहा था न कि फोटो खिंचवाने के लिए किसी हेलीकॉप्टर में था..मैं खुद एक फोटोग्राफर हूं.’’ उन्होंने सिंधुदुर्ग के मालवन में कहा, ‘‘मैं विपक्ष की आलोचना का जवाब देने के लिए यहां नहीं आया हूं.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2021 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).