जरुरी जानकारी | दिसंबर में हुंदै की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की बिक्री पिछले साल दिसंबर में 33.14 प्रतिशत बढ़कर 66,750 इकाइयों पर पहुंच गयी।

नयी दिल्ली, एक जनवरी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की बिक्री पिछले साल दिसंबर में 33.14 प्रतिशत बढ़कर 66,750 इकाइयों पर पहुंच गयी।

कंपनी ने दिसंबर 2019 में 50,135 वाहनों की बिक्री की थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस दौरान घरेलू बिक्री 47,400 इकाइयां रही, जो दिसंबर 2019 में 37,953 इकाई थी। कंपनी ने कहा कि यह किसी एक महीने में उसकी सबसे अधिक बिक्री है।

इस दौरान कंपनी का निर्यात दिसंबर 2019 में 12,182 की तुलना में 58.84 प्रतिशत बढ़कर 19,350 इकाई हो गया।

कंपनी ने कहा कि 2020 में उसकी कुल बिक्री 5,22,542 इकाई रही।

एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एसएस किम ने कहा, ‘‘दुनिया ने 2020 में कई चुनौतियों का सामना किया है। हालांकि, सबसे नवोन्मेषी ब्रांड के रूप में हुंदै इस संकट से मजबूत होकर उभरी है, जिससे आर्थिक पुनरुत्थान का मार्ग प्रशस्त हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि क्लिक-टू-बाय और मोबिलिटी मेंबरशिप जैसी नयी पहलों की शुरुआत से लेकर ऑरा, ऑल-न्यू क्रेटा, न्यू वरना, न्यू टक्सन और विविध पावरट्रेन विकल्पों से लैस ऑल-न्यू आई20 जैसी पेशकश तक, कंपनी ने हर क्षेत्र में ग्राहकों को बेहतर उत्पाद और सेवाएं देने के लिये अनुभवों को फिर से परिभाषित किया है।

किम ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट रूप से हमारी घरेलू बिक्री में भी दिखता है, जिसने नये शिखर हासिल किये।’’

उन्होंने कहा कि एचएमआईएल ने दिसंबर में 71,178 इकाइयों के साथ अपनी शुरुआत के बाद से किसी एक महीने में सर्वाधिक उत्पादन का भी रिकॉर्ड प्राप्त किया।

किम ने कहा कि कंपनी की क्रेटा और वेन्यू सर्वाधिक बिकने वाले वाहनों में रही है। इस तरह कंपनी एसयूवी श्रेणी में सबसे पसंदीदा ब्रांडों में से एक बनकर उभरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सतर्क आशावाद व सकारात्मकता के साथ भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। हमें 2021 में पुनरुद्धार की उम्मीद है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\