जरुरी जानकारी | बीते साल हुंदै की बिक्री 21.6 प्रतिशत बढ़कर 6,35,413 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हुंदै मोटर इंडिया को उम्मीद है कि 2022 में भी बिक्री में तेजी का दौर बना रहेगा और सेमीकंडक्टर की उपलब्धता में सुधार जैसे सकारात्मक कारकों से कारोबार को समर्थन मिलेगा।

नयी दिल्ली, एक जनवरी हुंदै मोटर इंडिया को उम्मीद है कि 2022 में भी बिक्री में तेजी का दौर बना रहेगा और सेमीकंडक्टर की उपलब्धता में सुधार जैसे सकारात्मक कारकों से कारोबार को समर्थन मिलेगा।

देश की दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन विनिर्माता ने बताया कि 2020 की तुलना में बीते साल उसकी कुल थोक बिक्री में दो अंक की वृद्धि हुई।

हुंदै मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन एवं सर्विस) तरुण गर्ग ने बताया, ‘‘हम 2022 में सतर्क आशावाद के साथ प्रवेश कर रहे हैं। आने वाले वक्त में नकारात्मक बातों के मुकाबले सकारात्मक बातें अधिक हैं और हमें बेहतर साल की उम्मीद है। साथ ही हम नए उत्पाद पेश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि ओमीक्रोन की चुनौतियां भी हैं।

गर्ग कहा कि सीएनजी ट्रिम्स की बिक्री भी सालाना आधार पर बढ़ती जा रही है।

बीते साल कंपनी की कुल बिक्री 21.6 प्रतिशत बढ़कर 6,35,413 इकाई पर पहुंच गई, जो 2020 में 5,22,542 इकाई रही थी।

बीते साल घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 19.2 प्रतिशत बढ़कर 5,05,033 इकाई रही, जो 2020 में 4,23,642 इकाई रही थी।

इसी तरह 2021 में कंपनी का निर्यात बढ़कर 1,30,380 इकाई पर पहुंच गया, जो 2020 में 98,900 वाहन रहा था।

हालांकि, दिसंबर, 2021 में कंपनी की वाहन बिक्री 26.6 प्रतिशत घटकर 48,933 इकाई रह गई, जो दिसंबर, 2020 में 66,750 इकाई रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\