जरुरी जानकारी | हुंदै मोटर इंडिया की मई में कुल बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 58,701 इकाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हुंदै मोटर इंडिया की मई माह में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर आठ प्रतिशत घटकर 58,701 इकाई रह गई।

नयी दिल्ली, दो जून हुंदै मोटर इंडिया की मई माह में कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर आठ प्रतिशत घटकर 58,701 इकाई रह गई।

कंपनी की कुल बिक्री पिछले साल मई में 63,551 इकाई रही थी।

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बयान में कहा, मई में घरेलू बाजार में उसकी थोक बिक्री 11 प्रतिशत घटकर 43,861 इकाई रह गई जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 49,151 इकाई थी।

निर्यात पिछले महीने 14,840 इकाई रहा, जबकि मई, 2024 में यह 14,400 इकाई था।

एचएमआईएल के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने बयान में कहा, ‘‘ मई का महीना हमारे चेन्नई विनिर्माण संयंत्र में सप्ताह भर के अर्धवार्षिक रखरखाव के लिए बंद का महीना है जिससे कुछ महत्वपूर्ण मॉडल की उपलब्धता प्रभावित होती है।’’

उन्होंने कहा कि वाहन विनिर्माता कंपनी निर्यात मात्रा में लगातार वृद्धि देख रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\