देश की खबरें | असम के डिब्रूगढ़ में हाइड्रोकार्बन मिला : मुख्यमंत्री शर्मा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि ‘ऑयल इंडिया लिमिटेड’ (ओआईएल) ने डिब्रूगढ़ जिले में ‘नामरूप बोरहाट-1’ कुएं में हाइड्रोकार्बन की खोज की है, जिसमें राज्य सरकार की अहम हिस्सेदारी है।
गुवाहाटी, 16 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि ‘ऑयल इंडिया लिमिटेड’ (ओआईएल) ने डिब्रूगढ़ जिले में ‘नामरूप बोरहाट-1’ कुएं में हाइड्रोकार्बन की खोज की है, जिसमें राज्य सरकार की अहम हिस्सेदारी है।
मुख्यमंत्री ने इस खोज को ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक लचीलेपन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ‘नामरूप बोरहाट-1’ कुएं में हाइड्रोकार्बन की मौजूदगी पाई है, इसमें असम सरकार की अहम हिस्सेदारी है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खोज ‘तेल ड्रिलिंग’ में सफल निवेश और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा में योगदान सुनिश्चित करती है।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘ यह खोज असम को पहला प्रत्यक्ष तेल उत्पादक राज्य बनाती है, अन्वेषण प्रयासों को सफल बनाती है, असम को राजस्व और रॉयल्टी से सशक्त बनाती है और देश के लिए ऊर्जा की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करती है।’’
शर्मा ने इस खोज को 'गर्व का क्षण' बताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

