खेल की खबरें | चोटिल साहा पर फैसले के लिए इंतजार करेगी हैदराबाद की टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऋद्धिमान साहा की ग्रोइन (जांघ और कमर के बीच) में चोट ‘गंभीर नहीं’ है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की उनकी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद इस मामले में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की मेडिकल टीम के साथ परामर्श के बाद ही कोई कदम उठायेगी।

दुबई, 28 अक्टूबर ऋद्धिमान साहा की ग्रोइन (जांघ और कमर के बीच) में चोट ‘गंभीर नहीं’ है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की उनकी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद इस मामले में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की मेडिकल टीम के साथ परामर्श के बाद ही कोई कदम उठायेगी।

यह अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज इस टी-20 प्रतियोगिता के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा है। राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की चोट पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर रखती है।

यह भी पढ़े | टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स बिगाड़ सकती है KKR का समीकरण.

साहा को यह चोट दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गये आईपीएल मैच के दौरान लगी। उन्होंने मैंच में 45 गेंद में 87 रन की आक्रामक पारी खेली लेकिन फिर विकेटकीपिंग के लिये नहीं आये। उनकी जगह स्थापन्न खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी ने विकेटकीपिंग की।

टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से उसके ग्रोइन में चोट है लेकिन उम्मीद करते है यह ज्यादा गंभीर नहीं है।’’

यह भी पढ़े | SRH vs DC IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 88 रनों से हराया.

साहा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा है जिसे दिसंबर के मध्य से चार मैचों की शृंखला में खेलनी है।

बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि सभी फ्रेंचाइजियों को कहा गया है कि वे राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ फिलहाल यह गंभीर नहीं लग रहा है लेकिन सनराइजर्स के अलगे मैच में अभी तीन दिन (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 31 अक्टूबर को) का समय है। हमें उम्मीद कर रहे है कि अच्छा होगा।’’

ऐसी संभावना है कि साहा को अगले दो मैचों में विश्राम करने की सलाह दी जा सकती है और अगर सनराइजर्स ने प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने में सफल रहा तो वह पूरी तरह से फिट होंगे।

साहा ने आईपीएलटी20 डॉट कॉम पर स्टार स्पिनर राशिद खान के साथ साक्षात्कार में उम्मीद जताई की वह इस चोट से जल्दी उबर जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\