हैदराबाद, 22 जून शहर में चार सदस्यीय एक गिरोह द्वारा हमले की कोशिश किए जाने के बाद पुलिस ने हवा में गोली चलाई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि चिलकलगुडा थाना अंतर्गत हुई जब गिरोह ने एक पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार लोग आए और एक अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों में से एक का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। गिरोह ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश भी की।
अधिकारी ने कहा, "आत्मरक्षा में एक सिपाही को हवा में गोली चलानी पड़ी, जिसके बाद चार सदस्यीय गिरोह ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।"
अधिकारी ने कहा कि पिछले एक महीने से जारी अभियान में पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY