खेल की खबरें | चेन्नइयिन एफसी को 3-1 से हराकर हैदराबाद एफसी फिर तालिका में दूसरे स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मौजूदा चैम्पियन हैदराबाद एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में लगातार दो हार के पीछे छोड़ते हुए शनिवार को यहां चेन्नइयिन एफसी को 3-1 से शिकस्त दी।
चेन्नई, तीन दिसंबर मौजूदा चैम्पियन हैदराबाद एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में लगातार दो हार के पीछे छोड़ते हुए शनिवार को यहां चेन्नइयिन एफसी को 3-1 से शिकस्त दी।
हैदराबाद की जीत में हालिचरण नार्जरी (65वें), चिंगलेसाना कोंशाम (74वें) और स्थानापन्न बोर्जा हेरारा (85वें मिनट में) ने गोल दागे।
हैदराबाद एफसी की यह नौ मैचों में छठी जीत थी और टीम 19 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर आठ मैचों में चौथी हार का सामना करने वाली चेन्नइयिन एफसी की टीम इस मुकाबले के बाद 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।
मैच के 71वें मिनट के बाद चेन्नइयिन एफसी को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर होना पड़ा। टीम के राइट-बैक अजीत को मैच का दूसरा येलो कार्ड दिखाया । जिससे उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
क्रोएशियाई स्ट्राइकर पेटर स्लीस्कोविक ने मैच के 78 वें मिनट में चेन्नइयिन के लिए इकलौता गोल किया।
दिन के एक अन्य मुकाबले में एटीके मोहन बागान ने बेंगलुरु एफसी को 1-0 से हराया। मोहन बागान के लिए यह गोल दिमित्रि पेट्राटोस ने मैच के 66वें मिनट में किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2022 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

