एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हुसामुद्दीन की जीत के साथ शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए सोमवार को यहां आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की।

खेल की खबरें | विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हुसामुद्दीन की जीत के साथ शुरुआत

ताशकंद, एक मई स्टार मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए सोमवार को यहां आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की।

राष्ट्रमंडल खेलों के दो बार के कांस्य पदक विजेता हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने मैसेडोनिया के एलेन रुस्तमोवस्की को पहले दौर के एकतरफा मुकाबले 5-0 से हराया।

भारत के वरिंदर सिंह हालांकि 60 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के मुजीबिलो तुर्सुनोव के खिलाफ 0-5 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

मंगलवार को तोक्यो ओलंपियन आशीष चौधरी और पदार्पण कर रहे हर्ष चौधरी रिंग में उतरेंगे।

आशीष (80 किग्रा) जहां ईरान के मेसम घेशलाघी से भिड़ेंगे तो वहीं हर्ष (86 किग्रा) का सामना ऑस्ट्रेलिया के बिली मैकलिस्टर से होगा।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने प्रतियोगिता के लिए 13 सदस्यीय टीम उतारी है। प्रतियोगिता में 107 देशों के कई ओलंपिक पदक विजेताओं सहित 538 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

अब तक कुल सात भारतीय पुरुष मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पदक जीते हैं और देश के प्रतिभाशाली मुक्केबाज टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में इस संख्या को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2023 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).