देश की खबरें | सड़क दुर्घटना में पति, पत्नी और पुत्र की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना में एक दंपति और उसके बेटे की मौत हो गई।
कोरबा, 16 सितंबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना में एक दंपति और उसके बेटे की मौत हो गई।
कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दीपक कुमार उरांव (35 वर्ष), उनकी पत्नी कौशल्या (30 वर्ष) और उनके चार वर्षीय पुत्र रंजीत की मौत हो गई।
यह भी पढ़े | PM Narendra Modi के जन्मदिन पर योजनाओं की शुरुआत करेगा गुजरात, Amit Shah करेंगे समारोह में शिरकत.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांजगीर - चांपा जिले के जैजैपुर गांव निवासी दीपक कुमार उरांव अपने पुत्र रंजीत और पत्नी कौशल्या के साथ कोरबा से सक्ति गांव की ओर जा रहे थे। शाम को जब वह भैसमा गांव के पास पहुंचे तब एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दीपक और उनके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कौशल्या गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस दल ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायल कौशल्या को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद वाहन चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)