एजेंसी न्यूज

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर योजनाओं की शुरुआत करेगा गुजरात, Amit Shah करेंगे समारोह में शिरकत

गुजरात सरकार ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन मनाने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य में कई जन समर्थक योजनाएं और विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर योजनाओं की शुरुआत करेगा गुजरात, Amit Shah करेंगे समारोह में शिरकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन मनाने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य में कई जन समर्थक योजनाएं और विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.

सरकार ने बुधवार को एक बयान में बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की मौजूदगी में गांधीनगर से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.

उसने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से डिजिटल समारोह में शामिल होंगे. वह पूर्वाह्न 11 बजे गांधीनगर के लिए जलापूर्ति परियोजना के ई-भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | वसुंधरा राजे ने मोदी को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बधाई दी

विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य के मंत्री, विधायक और अन्य नेता राज्य के सभी 33 जिलों में 70 विभिन्न स्थानों से इस समारोह में शामिल होंगे, जिसमें खेती और जलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं समेत कई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).