एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बरेली में पति ने की पत्नी की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली शहर में शादी समारोह में गई एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी।

देश की खबरें | बरेली में पति ने की पत्नी की हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बरेली (उप्र), एक दिसम्बर बरेली शहर में शादी समारोह में गई एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बरेली शहर के गंगापुर में बालाजी मंदिर के सामने की गली में एक युवती का शव पड़ा मिला। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय किसानों का किया समर्थन, कहा- हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक में हैं.

पुलिस शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां प्रेम नगर की माधवबाड़ी चौराहा निवासी महिला लक्ष्मी ने शव की पहचान अपनी बेटी निशा (23) के रूप में की।

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी ने बताया कि तीन साल पहले निशा की शादी गंगापुर निवासी लखन से हुई थी। ससुराल के लोग दहेज को लेकर निशा को परेशान करते थे। एक महीने से बेटी मायके में थी। सोमवार को माधवबाड़ी में विवाह समारोह में वह निशा को लेकर गई थीं।

यह भी पढ़े | Government Jobs 2020: राज्य, केंद्र, रेलवे, बैंक, आर्मी, नेवी, डिफेंस और पुलिस की लेटेस्ट सरकारी भर्तियों की पूरी लिस्ट यहां करें चेक.

उन्होंने बताया कि निशा का पति लाखन भी वहां आया और पड़ोस में एक दूसरे शादी समारोह में साथ चलने के लिए निशा पर दबाव डालने लगा। निशा ने पहले तो उसके साथ जाने को मना कर दिया मगर थोड़ी देर बाद वह तैयार हो गयी। लगभग एक घंटे के अन्दर निशा का शव पड़ोस की गली में पड़े होने की सूचना मिली।

क्षेत्राधिकारी श्वेता यादव ने बताया कि पुलिस को जांच में महिला के गले पर निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और निशा के पति लखन की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).