Rajasthan: पारिवारिक कलह में पति ने कुल्हाडी से वार कर पत्नी की हत्या की
राजस्थान के सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र में शनिवार को पारिवारिक कलह में एक व्यक्ति ने कुल्हाडी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी.
जयपुर, 22 मई : राजस्थान के सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र में शनिवार को पारिवारिक कलह में एक व्यक्ति ने कुल्हाडी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हेड कांस्टेबल रामस्वरूप ने रविवार को बताया कि वार्ड नंबर सात में मीणा वाली ढाणी निवासी धर्मेन्द्र मीणा (27) ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी पूजा मीणा (23) पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी.
उन्होंने कहा कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने घर के पास पानी की एक टंकी में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया. यह भी पढ़ें : केंद्र ने रामबन में सुरंग ढहने के कारणों की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई
उन्होंने बताया कि आरोपी धर्मेन्द्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2022 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

