देश की खबरें | पति ने पत्नी के खिलाफ चोरी व धमकाने के आरोप में दर्ज कराया मामला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ घर से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी करने तथा झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
नोएडा (उप्र),12 नवंबर नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ घर से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी करने तथा झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है।
थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 47 के डी -ब्लॉक में रहने वाले रजत कंवर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2009 में उनका विवाह हैदराबाद की शिखा के साथ हुआ था और शादी के बाद से ही उनकी पत्नी उनकी विभिन्न संपत्तियों को अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रही है।
उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार वर्ष 2015 में कंवर की पत्नी अपने मायके चली गई, इसके बाद वह वर्ष 2021 में लौटी।
उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी ने उनकी दिवंगत मां के लाखों रुपये के गहने व जेवरात ले लिए हैं और शेष संपत्ति अपने नाम करवाने का दबाव बना रही है तथा ऐसा ना करने पर वह उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)