एजेंसी न्यूज

Jaunpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार को सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Jaunpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
(Photo Credits ANI)

जौनपुर, 30 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार को सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर निवासी 54 वर्षीय श्रीप्रकाश सिंह अपनी पत्नी नीरजा सिंह (50) के साथ जौनपुर मुख्यालय अपनी मां से मिलने आए थे.

वे बीरभानपुर वापस अपने घर जा रहे थे, तभी पॉलिटेक्निक चौराहे पर लखनऊ से वाराणसी जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि नीरजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रीप्रकाश ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : CM योगी ने दिवाली के अवसर पर अयोध्या के लोगों को बांटी मिठाइयां, बच्चों को दी चॉकलेट; Video

उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).