एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दहेज के लिये पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में कथित रूप से दहेज को लेकर हुए झगड़े के बाद नव विवाहिता पत्नी की गला दबाकर हत्या के आरोप में बृहस्पतिवार को 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दहेज के लिये पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 17 जून दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में कथित रूप से दहेज को लेकर हुए झगड़े के बाद नव विवाहिता पत्नी की गला दबाकर हत्या के आरोप में बृहस्पतिवार को 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी कुलदीप सिंह राणा एक ठेकेदार के सहायक के तौर पर काम करता है।

पुलिस ने कहा कि बुधवार को राणा उत्तराखंड के गोलापुर में अपनी ससुराल से पत्नी को लेकर दिल्ली आया। बाद में राणा ने शराब पीकर पत्नी की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों की इस साल 26 अप्रैल को शादी हुई थी। महिला का शव बृहस्पतिवार सुबह बिस्तर पर पड़ा मिला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के गले और चेहरे के पास कुछ नीले निशान पाए गए हैं और प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, "हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बुधवार को आरोपी ने शराब पीने के बाद अपनी पत्नी को पीटा। दहेज संबंधी मांगों को लेकर उनका कथित रूप से झगड़ा हुआ था। हालांकि आरोपी को दहेज मिल गया था, लेकिन वह चाहता था कि जमीन और संपत्ति उसके नाम पर पंजीकृत की जाए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).