देश की खबरें | भाई-भाभी की आत्महत्या मामले की ढीली जांच से आहत व्यक्ति ने अपनी उंगलियां काटीं, चार गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में भाई-भाभी की आत्महत्या के मामले की ढीली जांच से आहत एक व्यक्ति ने कैमरे के सामने अपनी उंगलियां काट लीं। इसके बाद जिला पुलिस ने उसके भाई-भाभी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
ठाणे (महाराष्ट्र), 18 अगस्त महाराष्ट्र में भाई-भाभी की आत्महत्या के मामले की ढीली जांच से आहत एक व्यक्ति ने कैमरे के सामने अपनी उंगलियां काट लीं। इसके बाद जिला पुलिस ने उसके भाई-भाभी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
नंदकुमार नानावारे और उनकी पत्नी उज्ज्वला नानावारे ने एक अगस्त को ठाणे जिले के उल्हासनगर में स्थित अपने मकान की छत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।
स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर घटना के सिलसिले में कमलेश निकम, नरेश गायकवाड, गणपति कांबले और शशिकांत साठे को गिरफ्तार किया गया है।
लेकिन पुलिस ने इन चारों को तब गिरफ्तार किया, जब नंदकुमार के भाई धनंजय नानावारे ने सतारा जिले के फाल्टन कस्बे के पास एक छुरे से अपनी उंगलियां काट लीं।
धनंजय की उंगलियां काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में धनंजय ने आरोप लगाया कि इस मामले में एक ‘मंत्री’ शामिल था और उसके भाई ने मरने से पहले उसका नाम लिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
उसने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता जब तक वह अपने शरीर के हिस्सों को काटता रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)