एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हुर्रियत कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष मीरवाइज का घर में नजरबंद किए जाने का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है और यहां जामिया मस्जिद में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

देश की खबरें | हुर्रियत कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष मीरवाइज का घर में नजरबंद किए जाने का दावा

श्रीनगर, 11 जुलाई हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है और यहां जामिया मस्जिद में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

कश्मीर के प्रमुख मौलवी मीरवाइज शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक भव्य मस्जिद में शुक्रवार को खुतबा देते हैं।

मीरवाइज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मुझे जामिया मस्जिद जाने की अनुमति नहीं दी गई, घर में नजरबंद कर दिया गया, क्योंकि डर था कि मैं शुक्रवार को जुम्मे की नमाज में तकरीर में 13 जुलाई 1931 के शहीदों का जिक्र करूंगा।’’

उल्लेखनीय है कि 13 जुलाई, 1931 को जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह की डोगरा सेना ने 22 लोगों की हत्या कर दी थी।

मीरवाइज ने कहा, ‘‘इन शहीदों और उसके बाद के सभी शहीदों का बलिदान कश्मीर की स्मृति में अंकित है जिसे किसी भी प्रकार की पाबंदियों और प्रतिबंधों से मिटाया नहीं जा सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी राष्ट्र अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध अपने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नहीं भूल सकता।’’

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने अधिकारियों से अपील की कि वे ‘‘पाबंदियां हटा दें’’ और लोगों को ‘‘13 जुलाई के शहीदों को शांतिपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करने’’ की अनुमति दें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).