विदेश की खबरें | उत्तर कैरोलिना से टकराया तूफान इसायस

तट के नजदीक की दुकानें तथा रेस्तरां पहले ही बंद हो चुके थे। समुद्र तट सुनसान थे।

अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने सागर किनारे रहने वालों के लिए चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुड़ाई जेल, 39 लोगों की हुई मौत.

सेंटर के वरिष्ठ तूफान विशेषज्ञ डेनियल ब्राउन ने कहा, ‘‘भारी बारिश के कारण पूर्वी कैरोलिनास, अटलांटिक के कुछ हिस्से तथा उत्तरपूर्वी अमेरिका में अचानक बाढ़ आ सकती है।’’

उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी अमेरिकी राज्य मेने तक के लिए जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि कुछ इलाकों में बुधवार को आकस्मिक बाढ़ आने की आशंका है।

यह भी पढ़े | माइक्रोसॉफ्ट ने सत्या नडेला और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद कहा- अमेरिका में TikTok खरीदने पर चर्चा जारी रहेगी.

इसायस रात ग्यारह बजे एक उष्णकटिबंधीय तूफान से अधिक गंभीर होकर पहली श्रेणी के तूफान में बदल गया। तूफान केंद्र ने कहा कि इसायस मंगलवार को दक्षिण उत्तर कैरोलिना में पहुंचेगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इसायस को ‘बहुत गंभीर’ बताया था।

इस तूफान के कारण अब तक दो लोगों की मौत हुई है।

ट्रंप ने कहा था, ‘‘तूफान का वेग बढ़ने और इसके कारण बाढ़ आने की आशंका है। सभी सतर्क रहें और इसके गुजरने का इंतजार करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)