Storm 'Beryl: तूफान ‘बेरिल’ अब जमैका की ओर बढ़ा, कम से कम छह लोगों की मौत
राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, जमैका, ग्रांड केमैन, लिटल केमैन और केमैन ब्राक में तूफान की चेतावनी दी गई है. बेरिल की तीव्रता कम हो रही है लेकिन पूर्वानुमान है कि जब यह तूफान बुधवार तड़के जमैका के पास, बृहस्पतिवार को केमैन द्वीप के पास और शुक्रवार को मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के पास से गुजरेगा तब भी यह शक्तिशाली रहेगा.
राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, जमैका, ग्रांड केमैन, लिटल केमैन और केमैन ब्राक में तूफान की चेतावनी दी गई है. बेरिल की तीव्रता कम हो रही है लेकिन पूर्वानुमान है कि जब यह तूफान बुधवार तड़के जमैका के पास, बृहस्पतिवार को केमैन द्वीप के पास और शुक्रवार को मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के पास से गुजरेगा तब भी यह शक्तिशाली रहेगा. सोमवार देर शाम को बेरिल श्रेणी-पांच के तूफान के रूप में मजबूत हो गया था जिसके कारण 270 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. इसके बाद यह श्रेणी-चार के तूफान के रूप में थोड़ा कमजोर हो गया लेकिन अब भी ताकतवर है.
मंगलवार रात को तूफान जमैका के किंगस्टन से करीब 480 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था. बेरिल से जमैका में खतरनाक गति से हवा चलने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है और अधिकारियों ने बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों को मकान खाली करने की चेतावनी दी. जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने मंगलवार को कहा, ‘‘मैं सभी जमैका वासियों से तूफान को गंभीर खतरे के रूप में लेने का अनुरोध कर रहा हूं. हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं है. यह भी पढ़ें : मुंबई आतंकवादी हमलों के आरोपी राणा को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है : अमेरिकी अटॉर्नी
’’
अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण ग्रेनाडा और कैरियाकोउ में तीन लोगों की मौत की खबर है. उत्तरी वेनेजुएला में दो और लोगों के मारे जाने की सूचना है जहां पांच लोग लापता हैं. ग्रेनाडा में एक मकान पर पेड़ गिरने के बाद एक और व्यक्ति की मौत हो गयी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

