विदेश की खबरें | कर संबंधी मामले में संघीय जांच का सामना कर रहे हैं हंटर बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अपने कर संबंधी मामलों के कारण हंटर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हंटर का मामला बाइडन के चुनाव प्रचार के दौरान भी चर्चा का विषय रहा।

अपने कर संबंधी मामलों के कारण हंटर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हंटर का मामला बाइडन के चुनाव प्रचार के दौरान भी चर्चा का विषय रहा।

संघीय जांचकर्ताओं ने मंगलवार को हंटर बाइडन समेत कई लोगों को समन जारी किए। बाइडन से जुड़े एक व्यक्ति ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। व्यक्ति ने बताया कि कर संबंधी यह जांच हंटर के कारोबार से जुड़ी है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान और चीन ने संयुक्त वायुसेना अभ्यास शुरू किया.

मामले से जुड़े और हंटर के करीबी रहे एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि न्याय विभाग की जांच संभावित कर धोखाधड़ी के अपराधों पर केंद्रित है। इस संबंध में बाइडन के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल होने के करीब एक साल पहले से जांच चल रही है।

अमेरिका में चुनावी प्रक्रिया के दौरान जांच को लेकर कुछ प्रावधानों के कारण न्याय विभाग ने इससे पहले हंटर से संपर्क नहीं किया था।

यह भी पढ़े | COVID-19 से अमेरिका में कोहराम, एक दिन में रिकॉर्ड 3 हजार से ज्यादा की मौत, 2.20 लाख नए केस दर्ज.

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के कार्यालय ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि हंटर बाइडन ने कहा है कि उन्हें मंगलवार को जांच के बारे में पता चला। उन्होंने जांच को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मुझे यकीन है कि पेशेवर और तटस्थ जांच से यह पता चलेगा कि मेरे कारोबार से संबंधित सभी मामले वैधानिक और उचित हैं।’’

हंटर लंबे समय से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उनके सहयोगियों के निशाने पर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now