एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इजराइल में सैकड़ों लोगों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यरुशलम के ऐतिहासिक जाफा गेट परिसर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाने के लिए करीब 200 योग प्रेमी मंगलवार शाम पहुंचे।

विदेश की खबरें | इजराइल में सैकड़ों लोगों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यरुशलम, 16 जुलाई यरुशलम के ऐतिहासिक जाफा गेट परिसर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाने के लिए करीब 200 योग प्रेमी मंगलवार शाम पहुंचे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हालांकि 21 जून को मनाया जाता है लेकिन इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

यह योग सत्र यरूशलम नगर पालिका, इजराइल के विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास ने यरुशलम के बाहरी इलाके में आयोजित किया था।

इज़राइल में भारत के राजदूत जे पी सिंह ने कहा, ‘‘इस समय इजराइल में योग का आयोजन बहुत ही सामयिक है क्योंकि लोग तनावग्रस्त हैं और चिंता का स्तर बहुत ज़्यादा है। योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालिया संघर्ष के कारण हम 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नहीं कर पाए लेकिन हम इजराइली विदेश मंत्रालय और यरुशलम नगर पालिका के सहयोग से आज ऐतिहासिक शहर यरुशलम में इसका आयोजन कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के कल्याण के लिए हर दिन योग दिवस होना चाहिए।’’

विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख राजदूत सागी कर्णी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और अगर यह उनके लिए महत्वपूर्ण है तो यह हमारे लिए भी महत्वपूर्ण है। इसलिए हम यहां यरुशलम में योगाभ्यास करके बहुत खुश हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).