एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में बाढ़ से सैकड़ों लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर की इम्फाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर में बाढ़ से सैकड़ों लोग प्रभावित

इम्फाल, 29 मई मणिपुर की इम्फाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इम्फाल नदी के उफान पर होने से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। इससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं जिन्होंने पास के सामुदायिक भवनों में शरण ली है।

अधिकारी ने कहा, “लगातार बारिश के कारण इम्फाल पूर्वी जिले के केरांग, खाबम और लैरीयेंगबाम लीकाई इलाकों के पास नदी का किनारा टूट गया है और कई इलाकों में पानी घुस गया है, जिससे सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं।"

उन्होंने कहा, "इंफाल पूर्वी जिले के हिंगांग और खुरई विधानसभा क्षेत्रों के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।"

हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी तक उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अधिकारी ने संकेत दिया कि बाढ़ से 4,000 से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, "कई क्षेत्रों में नदी के किनारों में दरार के कारण कई लोग और पशुधन प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार के अधिकारी, सुरक्षा और एनडीआरएफ कर्मी और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित सभी संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। फंसे हुए लोगों को नावों द्वारा सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).