देश की खबरें | नौकरी दिलाने वाली एजेंसियों के नाम पर मानव तस्करी गिरोह चलाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली में नौकरी दिलाने वाली एजेंसियों के नाम पर मानव तस्करी गिरोह चलाने में कथित संलिप्तता के लिये एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली में नौकरी दिलाने वाली एजेंसियों के नाम पर मानव तस्करी गिरोह चलाने में कथित संलिप्तता के लिये एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड के खुंटी के निवासी गोपाल ओरांव (28) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | जनवरी 2021 में रजनीकांत लाएंगे पार्टी, की तमिलनाडु में ‘ईमानदार’ सरकार की उम्मीद.

अधिकारी ने कहा कि ओरांव पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके पन्ना लाल महतो का करीबी है और मानव तस्करी गिरोह में सक्रिय रहा है।

पिछले साल 19 जुलाई को खुंटी में आईपीसी और बंधुआ मजदूर प्रथा (उन्मूलन) अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बाद यह मामला सामने आया था। एनआईए ने चार मार्च को इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, कहा-मध्य प्रदेश में किसान की जितनी पैदावार होगी उसे सरकार खरीद लेगी, बाहर से आने वाले को भेज देंगे जेल.

महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी दिल्ली में तीन प्लेसमेंट एजेंसियों के नाम पर यह रैकेट चला रहे थे।

एनआईए अधिकारी के अनुसार वे दिल्ली और आसपास के राज्यों में नौकरी दिलाने के बहाने झारखंड से गरीब तथा नाबालिग लड़के और लड़कियों को लाते थे, लेकिन उन्हें पैसा नहीं देते थे। ओरांव इस उत्पीड़क काम में उनकी मदद करता था।

अधिकारी ने कहा कि झारखंड के चार जिलों पाकुड़, साहिबगंज, गुमला और खुंटी में स्थित गिरोह के सदस्यों के रिहाइशी ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अपराध से संबंधित कई दस्तावेज, रेल टिकट और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now