देश की खबरें | सम्भल में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सम्भल (उप्र), 15 अक्टूबर संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया की बहजोई थाना क्षेत्र में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

यह भी पढ़े | WhatsApp डेटा स्टोर करने की अनिवार्य आवश्यकता के बिना भारत में UPI Payment Application को शुरू करने की देता है अनुमति? SC ने याचिका पर सुनवाई के बाद NPCI और RBI को जारी किया नोटिस.

उन्होंने बताया कि आरोपी गरीब महिलाओं को काम दिलाने के नाम पर दूसरे स्थानों पर भेजते थे और उन्हें पचास हजार से लेकर दो लाख रुपए तक में बेच देते थे।

उन्होंने बताया कि इनके पास से लड़कियों की फोटो मिली हैं, साथ ही खरीद-फरोख्त के बारे में बात करते हुए ऑडियो और वीडियो रिकार्डिंग भी मिली है ।

यह भी पढ़े | Zojila Tunnel: पहाड़ में ब्लास्ट के साथ ही शुरू हुआ जोजिला टनल के निर्माण का काम, कारगिल को कश्मीर से जोड़ेगी; गड़करी बोले-लद्दाख, लेह और कश्मीर की अर्थव्यवस्था बदलने में होगा उपयोग.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके चंगुल से दो महिलाओं को भी मुक्त कराया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शानू उर्फ सोनू , विकास शर्मा और नाजमा उर्फ पूनम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है ।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\