जरुरी जानकारी | एचटी मीडिया का तीसरी तिमाही मुनाफा 54 प्रतिशत गिरकर 9 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचटी मीडिया ने मंगलवार को कहा कि उसका एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तीसरी तिमाही में 54.08 प्रतिशत घटकर 9.43 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की कुल आय घटने से मुनाफे में यह गिरावट आई है।

न्यूयार्क, 19 जनवरी एचटी मीडिया ने मंगलवार को कहा कि उसका एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तीसरी तिमाही में 54.08 प्रतिशत घटकर 9.43 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की कुल आय घटने से मुनाफे में यह गिरावट आई है।

एचटी मीडिया ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है। उसने कहा है कि इससे एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 20.54 करोड़ रुपये रहा था।

चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में कंपनी की कुल आय 37.64 प्रतिशत घटकर 391.65 करोड़ रुपये रह गई। इससे पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी की कुल आय 628.05 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने बताया है कि उसे अगस्त 2020 में अपने रेडियो कारोबार के एक कर्मचारी से उसके अंतिम कार्यदिवस के दिन एक शिकायत प्राप्त हुई । इसमें समूह के रेडियो कारोबार की वित्तीय रिपोर्टिंग प्रक्रिया में कथित तौर पर कुछ विसंगतियों की बात कही गई है।

कंपनी ने कहा है कि उसने एक स्वतंत्र विधि फर्म को नियुक्त किया जिसने दो स्वतंत्र लेखा फर्मों के साथ मामले की गहराई से विस्तृत समीक्षा की है। कंपनी ने कहा कि जांच वित्त वर्ष 2017- 18, 2018- 19, 2019- 20 और 2020- 21 के दौरान खामियां सामने आई हैं।मसलन कुछ ऐसी सेवाओं के बिलों को तैयार कर उनकी आय दर्ज कर ली गयी जिनका उपभोग/ इस्तेमाल नहीं हुआ था।

जांच की पूरी रपट आडिट समिति और कंपनी के निदेशक मंडल के समक्ष रखी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका