जरुरी जानकारी | एचएसबीसी ने गिफ्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग इकाई का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी एचएसबीसी ने मंगलवार को गुजरात में गांधीनगर शहर के पास गिफ्ट सिटी में अपनी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग इकाई (आईबीयू) शाखा का उद्घाटन किया।

अहमदाबाद, 26 जनवरी वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी एचएसबीसी ने मंगलवार को गुजरात में गांधीनगर शहर के पास गिफ्ट सिटी में अपनी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग इकाई (आईबीयू) शाखा का उद्घाटन किया।

एचएसबीसी भारत के गिफ्ट सिटी में शाखा शुरू करने वाले शुरुआती वैश्विक वित्तीय संस्थानों मे एक है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह हाल ही में स्थापित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) से लाइसेंस प्राप्त करने वाला पहला बैंक है।

विज्ञप्ति के अनुसार, गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) में एचएसबीसी की आईबीयू शाखा 27 जनवरी से परिचालन शुरू करेगी।

एचएसबीसी इंडिया के समूह महाप्रबंधक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुरेंद्र रोशा ने कहा, ‘‘हम गिफ्ट सिटी के विकास में शुरुआत से भागीदार रहे हैं और तेजी से हुई इसकी प्रगति से खुश हैं। इसने वैश्विक वित्तीय संस्थानों का मूल्यवर्धन किया है। यह हमारे ग्राहकों के लिये उपलब्ध विकल्पों का विस्तार करने में मदद करेगा।’’

आईएफएससीए के चेयरमैन इंजेती श्रीनिवास ने एचएसबीसी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश से बाहर होने वाले वित्तीय लेन-देन को देश में लाने के लिये आईएफएससी की परिकल्पना तैयार की। एचएसबीसी की उपस्थिति ने भारत में आईएफएससी की पारिस्थितिकी को मजबूत किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\