जरुरी जानकारी | एचपीसीएल का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 99 प्रतिशत घटकर 27 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) का शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 99 प्रतिशत घटकर 27 करोड़ रुपये रह गया। रिफाइनिंग मार्जिन कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में नरमी से पेट्रोलियम भंडार पर हुए नुकसान के कारण कंपनी का लाभ कम हुआ है।

नयी दिल्ली, 16 जून सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) का शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 99 प्रतिशत घटकर 27 करोड़ रुपये रह गया। रिफाइनिंग मार्जिन कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में नरमी से पेट्रोलियम भंडार पर हुए नुकसान के कारण कंपनी का लाभ कम हुआ है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,970 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.

एचपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एम के सुराना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शुद्ध लाभ में कमी का मुख्य कारण पहले के बचे तेल भंडार पर नुकसान और विनिमय दर में उतार-चढ़ाव है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी को जनवरी-मार्च 2020 तिमाही में माल भंडार पर 4,113 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे इस मद में 1,224 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां सरकारी कर्मचारियों को लगा झटका, नहीं मिल सकेगा 7वीं सीपीसी का फायदा.

इसके अलावा कंपनी को विदेशी मुद्रा विनिमय के मामले में 975 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जबकि पिछले साल 2018-19 की इसी तिमाही में उसे इस मद में 256 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

एचपीएल को 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर 1.23 डॉलर का नुकसान हुआ जबकि उसे पिछले साल 2018-19 की इसी तिमाही में 4.51 डॉलर प्रति बैरल का मार्जिन मिला था।

वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में एचपीसीएल की सकल बिक्री 71,268 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 72,840 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में एचपीसीएल को 2,637 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 6,029 करोड़ रुपये था।

सुराना ने कहा, ‘‘शुद्ध लाभ में कमी का मुख्य कारण पहले के बचे तेल भंडार पर नुकसान और विनिमय दर में उतार-चढ़ाव है।’’

कंपनी की सकल बिक्री 2019-20 में 2,86,250 करो़ड़ रुपये की रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 2,95,713 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान