एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिप्र: अचानक आई बाढ़ से लाहौल-स्पीति में 150 से अधिक लोग फंसे, कुल्लू में तीन लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में अचानक बाढ़ आ जाने के चलते एक नदी में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आसपास की 30 इमारतों को खाली कराया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिप्र: अचानक आई बाढ़ से लाहौल-स्पीति में 150 से अधिक लोग फंसे, कुल्लू में तीन लोगों को बचाया गया

शिमला, एक अगस्त हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में अचानक बाढ़ आ जाने के चलते एक नदी में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आसपास की 30 इमारतों को खाली कराया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, पुलिस और दमकल कर्मियों के एक दल ने रविवार को मनाली तहसील में बचाव अभियान चलाया।

कुल्लू जिला प्रशासन ने मनाली के बहांग गांव में अचानक बाढ़ आ जाने के बाद ब्यास नदी के तट पर स्थित आवासीय इमारतों को भी खाली कराया है।

इस बीच, लाहौल-स्पीति जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण 150 से अधिक लोग फंसे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लाहौल-स्पीति जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) के अनुसार प्रशासन, पुलिस तथा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों का एक बचाव दल मौके पर मौजूद है।

डीईओसी के अनुसार, रविवार पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे दोरनी नाले में अचानक आई बाढ़ के कारण लाहौल उपमंडल में सुमदो-काजा-ग्रामफू (एसकेजी) सड़क के अवरुद्ध हो जाने से 150 से अधिक लोग छत्रु और दोरनी मोड़ के पास फंस गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).