विदेश की खबरें | संवेदनशील सूचनाओं को सुरक्षित रखने के लिए सरकारी दस्तावेजों का वर्गीकरण कैसे किया जाता है
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लॉस एंजिलिस, 14 अगस्त (द कन्वरसेशन) पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा मांगे गए दस्तावेजों में ‘‘अमेरिका द्वारा चलाए जा रहे कुछ सबसे उच्च गोपनीय कार्यक्रमों’’ के रूप में वर्णित सामग्री हो सकती है, ऐसा दावा न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया है।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास पर आठ अगस्त, 2022 को चलाये गए तलाशी अभियान के दौरान ‘‘परमाणु हथियारों से संबंधित गोपनीय दस्तावेज उन वस्तुओं में शामिल थे जो एफबीआई एजेंट पाना चाहते थे।’’

गोपनीय या वर्गीकृत सूचनाएं ऐसी सामग्री है, जिसे अमेरिकी सरकार या कोई एजेंसी राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति संवेदनशील मानती है और जिस तक पहुंच को नियंत्रित और प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

वर्गीकरण के कई स्तर हैं। परमाणु हथियारों से संबंधित दस्तावेजों में निहित जानकारी की संवेदनशीलता के आधार पर अलग-अलग वर्गीकरण स्तर होंगे।

परमाणु हथियारों के डिजाइन या उनके स्थान से संबंधित जानकारी वाले दस्तावेजों को उच्च स्तर पर वर्गीकृत किया जाएगा। अन्य जानकारी को भी उच्च स्तर पर वर्गीकृत किया जा सकता है लेकिन संवेदनशील नहीं माना जाता। उदाहरण के लिए, 2010 में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी भंडार में परमाणु हथियारों की संख्या संबंधी जानकारी को गोपनीय श्रेणी से निकाल कर सार्वजनिक किया।

सामान्य तौर पर, वर्गीकृत दस्तावेजों को इस तरह संभाला जाना चाहिए कि उनमें निहित जानकारी की अखंडता और गोपनीयता की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसमें कर्मचारियों द्वारा दस्तावेजों का उपयोग नहीं करने की सूरत में एक सुरक्षित या अन्य अधिकृत भंडारण कंटेनर में दस्तावेजों को सुरक्षित रखना शामिल है।

यदि कर्मचारियों को उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की आवश्यकता है, तो उन्हें ऐसा करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

हालांकि, आधिकारिक कर्तव्यों के दौरान वर्गीकृत जानकारी को परिसर से बाहर ले जाया जा सकता है, लेकिन वर्गीकृत दस्तावेजों को घर ले जाने पर आधिकारिक रोक है।

निकासी और वर्गीकरण

शिक्षा जगत में आने से पहले, मैंने कई वर्षों तक गृह विभाग और रक्षा विभाग में एक विश्लेषक के रूप में काम किया।

मैंने एक शीर्ष-गुप्त मंजूरी प्राप्त की, अक्सर वर्गीकृत जानकारी पर काम किया और वर्गीकृत बैठकों में भाग लिया। उदाहरण के लिए, मैं व्यापक स्तर पर विनाश के हथियारों और उनके प्रसार से संबंधित जानकारी से जुड़ा रहा।

अमेरिकी सरकार के लिए प्रत्यक्ष तौर पर और ठेकेदारों के रूप में काम करने वाले हजारों लोगों के पास वर्गीकृत जानकारी तक पहुंच की अनुमति देने वाली सुरक्षा मंजूरी है।

सुरक्षा मंजूरी वाले बहुत से लोगों का वर्गीकृत सूचना से कोई संपर्क नहीं होता लेकिन उन्हें इसकी अनुमति देने की आवश्यकता होती है ताकि वर्गीकृत जानकारी पर चर्चा होने के दौरान वे उपस्थित रह सकें।

हालांकि, सभी वर्गीकृत विवरणों को गुप्त अभियान के तौर पर वर्णित नहीं किया जाता है क्योंकि कई ऐसे ‘‘बारीक’’ विवरण को याद रखना मुश्किल है जो संवेदनशील हैं।

द कन्वरसेशन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)