देश की खबरें | झाड़ग्राम में हाथियों के उत्पात में मकान और फसल नष्ट, विरोध में स्थानीय लोगों का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पिछले कुछ दिनों में हाथियों के झुंड के उत्पात की घटनाओं में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये, फसलें बर्बाद हो गयीं और एक बच्चा घायल हो गया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने राजमार्ग जाम कर दिया। अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में बताया।

झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल), 22 फरवरी पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पिछले कुछ दिनों में हाथियों के झुंड के उत्पात की घटनाओं में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये, फसलें बर्बाद हो गयीं और एक बच्चा घायल हो गया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने राजमार्ग जाम कर दिया। अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में बताया।

अधिकारियों ने बताया कि पास के झारखंड के दलमा से 45 हाथियों के इस झुंड ने लालगढ़ में अधरजोड़ा, भैरवकुंडु, शालचतुरी और काबामारी गांवों में मकानों और फसलों को नष्ट कर दिया।

उन्होंने बताया कि हाथियों ने कंसावती नदी से सटे खेतों में फसलों, गन्नों और सब्जियों को नष्ट कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथियों ने चार मकानों को भी क्षति पहुंचायी जिसमें एक बच्चा घायल हो गया।

प्रशासन से इन हाथियों को तत्काल भगाने की मांग करते हुए रविवार को स्थानीय लोगों ने धरुआ से होकर गुजरने वाले मिदनापुर-झारग्राम राजमार्ग को जाम किया।

ग्रामीणों ने इलाके में क्षतिग्रस्त हुई फसलों और मकानों के एवज में मुआवजे की भी मांग की।

पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन के मामले में कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटा दिया।

हाथियों ने एक पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचाया है जिसका इस्तेमाल कंसावती नदी के पानी से खेतों में सिंचाई के लिए होता है।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से समूचे क्षेत्र में बोरो धान की फसल प्रभावित हो सकती है।

वन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हाथियों का झुंड फिलहाल लालगढ़ के पास एक जंगली इलाके में है और उन्हें वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज