देश की खबरें | 62 वर्षों में सबसे गर्म जनवरी : आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में इस वर्ष जनवरी में रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान पिछले 62 वर्षों में सबसे गर्म था। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को दी।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी देश में इस वर्ष जनवरी में रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान पिछले 62 वर्षों में सबसे गर्म था। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को दी।

दक्षिण भारत विशेष रूप से गर्म रहा। यह महीना 121 वर्षों में सबसे गर्म रहा और दक्षिण भारत में तापमान 22.33 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 1919 में 22.14 डिग्री सेल्सियस और 2020 में 21.93 डिग्री सेल्सियस था जो दूसरा और तीसरा सबसे गर्म महीना रहा।

मध्य भारत 1982 (14.92 डिग्री सेल्सियस) के बाद 38 वर्षों में सबसे गर्म रहा (14.82 डिग्री सेल्सियस) जबकि 1901 से 2021 के बीच 15.06 डिग्री सेल्सियस के साथ 1958 सबसे गर्म रहा।

आईएमडी ने कहा कि बहरहाल जनवरी में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।

1901 से 2021 के बीच के विश्लेषण से पता चलता है कि पूरे भारत का औसत न्यूनतम तापमान जनवरी 2021 में 14.78 डिग्री सेल्सियस रहा। 1958 के जनवरी में भी इसी तरह का मासिक न्यूनतम तापमान रहा था।

1919 के जनवरी में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया जो अभी तक का सबसे गर्म जनवरी रहा है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘इसलिए 1958 के बाद 62 वर्षों में जनवरी 2021 सबसे गर्म रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\