देश की खबरें | मालेगांव विस्फोट मामले में मुकरने वाला होटल मालिक 18वां गवाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट के मामले में एक होटल मालिक मुकरने वाला 18वां गवाह हो गया है।

मुंबई, 28 फरवरी महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट के मामले में एक होटल मालिक मुकरने वाला 18वां गवाह हो गया है।

मुंबई से करीब 200 किमी दूर नासिक के मालेगांव कस्बे में एक मस्जिद के पास 29 सितंबर 2008 को एक मोटरसाइकिल पर रखे बम में विस्फोट होने के बाद छह लोग मारे गये थे और 100 से अधिक घायल हो गये थे।

विशेष सरकारी वकील अविनाश रसल ने बताया कि पंचमढ़ी के होटल संचालक ने विशेष एनआईए न्यायाधीश पी आर सित्रे की अदालत में अपनी गवाही के दौरान जांच एजेंसियों के समक्ष कोई बयान देने से इनकार कर दिया।

गवाह ने इससे पहले महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ता और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से कहा था कि आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने 2008 में उससे मुलाकात की थी और 40 से 50 लोगों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग से संबद्ध एक शिविर का इंतजाम करने को कहा था।

हालांकि , सोमवार को, व्यक्ति ने कहा कि वह पुरोहित से नहीं मिला था।

अब तक, मामले में 232 गवाहों से जिरह की गई है। मामले की आरोपियों में लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\