एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में गर्म दिन, अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने के साथ ही दिन भर गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | दिल्ली में गर्म दिन, अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, 25 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने के साथ ही दिन भर गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 96 फीसदी दर्ज की गई।

पालम और लोधी रोड के मौसम स्टेशनों ने अधिकतम तापमान क्रमशः 31.2 डिग्री सेल्सियस और 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रिज और पालम में न्यूनतम तापमान क्रमशः 16.4 डिग्री सेल्सियस और 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार सुबह को मुख्य तौर पर आसमान साफ रहने और हल्का कोहरा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने कहा, "अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2021 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).